फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Buses went on election duty, passengers went on foot

चुनाव ड्यूटी में गईं बसें, यात्री हो गए पैदल

Thu, 28 Oct 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Buses went on election duty, passengers went on foot
मंडी बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। एचआरटीसी की अधिकतर बसें चुनावी ड्यूटी में जाने से - फोटो : Mandi
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की अधिकतर बसें चुनाव ड्यूटी में लग गई हैं। इससे स्थानीय रूटों सहित लंबी दूरी के रूट प्रभावित होने से यात्री पैदल हो गए हैं। वीरवार को अधिकतर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंडी संसदीय उपचुनाव के चलते निगम ने 106 (स्थानीय एवं लंबी दूरी) रूट बंद कर दिए। अधिकतर लोगों को बस रूट बंद होने की जानकारी नहीं थी। इसलिए वे स्टेशन पर बस रूट के हिसाब से पहुंचे लेकिन उन्हें या तो पैदल या फिर निजी बसों-टैक्सियों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

मंडी बस अड्डे में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों सहित यात्री बसों का इंतजार करते रहे। उन्हें निजी बसों में सफर करना पड़ा। रेहड़धार निवासी वृद्ध महिला भजनी देवी ने कहा कि वह आधे घंटे से बस का इंतजार कर रही है लेकिन सरकारी बस नहीं आई। सराज क्षेत्र के थुनाग निवासी भीखम राम ने कहा कि जरूरी काम के लिए सुबह पहली बस से मंडी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब घर जाने के लिए बस नहीं मिल रही। एक घंटा से इंतजार कर रहा हूं। तुंगल क्षेत्र के बटाहण निवासी रमेश कुमार ने बताया कि बसें बंद होने की जानकारी नहीं थी। बीमार बच्चे की स्वास्थ्य जांच के लिए सुबह निजी बस से मंडी क्षेत्रीय अस्पताल आए थे।
अब बस नहीं मिल रही। कॉलेज छात्रा चंचल ने कहा कि विद्यार्थियों ने पास बनवा रखे हैं। अब उन्हें निजी बसों में सफर करना पड़ रहा है। निजी बस ऑपरेटर महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिलेभर के लिए निजी बसें लोगों को सुविधा दे रही है।

उपचुनाव ड्यूटी में बसें लगाई गई हैं। इस कारण रूट प्रभावित हो रहे हैं। मंडी डिपो से 106 बसें ड्यूटी पर हैं। 30-31 अक्तूबर को दोबारा लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
-गोपाल शर्मा, आरएम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed