फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus service started from Karsog to Shikari Devi

Mandi News: करसोग से शिकारी देवी बस सेवा शुरू

Fri, 11 Apr 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Karsog to Shikari Devi
शिकारी देवी प्रवेश द्वार पर नव संचालित परिवहन निगम की बस। स्रोत: जागरूक पाठक
थुनाग/करसोग (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने मंडी जिले की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित प्रसिद्ध शिकारी देवी मंदिर के लिए करसोग से बस सेवा शुरू कर दी है। बस सेवा की शिमला की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। बस करसोग अड्डा से सुबह 9.30 बजे शिकारी माता के लिए वाया शंकरदेहरा, रायगढ़ चलेगी और दोपहर एक बजे करसोग लौटेगी। करसोग से शिकारी देवी तक 52 रुपये किराये से पहुंचा जा सकेगा। पहले दिन करसोग से शिकारी देवी बस में करीब दस सवारियों ने सफर किया।
विज्ञापन

सराज और करसोग क्षेत्र के बीच रोड कनेक्टिविटी होने से करसोग डिपो ने सराज क्षेत्र के लिए एक दर्जन रूट निर्धारित किए हैं। निगम पहली बार करसोग क्षेत्र से जंजैहली होकर मंडी के लिए सीधी बस सेवा चलाने जा रहा है। इस रूट पर करसोग से मंडी की दूरी 112 किलोमीटर होगी जबकि वाया चैलचौक-सुंदरनगर यह दूरी 120 किलोमीटर है। करसोग डिपो करसोग-जंजैहली-मंडी, करसोग-छतरी-जंजैहली, थुनाग-करसोग-शिमला, करसोग-छतरी-थुनाग-मंडी, करसोग- कांढीधार-जंजैहली, गाड़ागुशैण-करसोग-शिमला रूट पर भी बसें चलाएगा। करसोग-शिकारी माता रूट पर बस सेवा की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन

....
हरिद्वार-शिकारी देवी बस सेवा बहाल
बर्फबारी से बाधित जंजैहली-रायगढ़-शिकारी देवी सड़क पर बस सेवा बहाल होने के बाद सुंदरनगर डिपो ने भी करीब चार महीने बाद शिकारी देवी-हरिद्वार बस सेवा बहाल कर दी है। सराज में मंडी डिपो सबसे ज्यादा 20 रूट चलाता है। लंबी दूरी के दिल्ली और हरिद्वार रूट पर सुंदरनगर डिपो की बसें चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

बस करसोग बस स्टैंड से सुबह 9.30 बजे शिकारी माता के लिए वाया शंकर देहरा रायगढ़ चलेगी और दोपहर एक बजे करसोग लौटेगी। करसोग से शिकारी देवी तक 52 रुपये किराये से पहुंचा जा सकेगा। पहले दिन करसोग से शिकारी देवी बस पर करीब दस सवारियों ने सफर किया।
-हुमेश ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम करसोग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed