फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus and taxi collide in Hanogi Tunnel, three injured

Mandi News: हणोगी टनल में बस और टैक्सी की टक्कर, तीन घायल

Sat, 20 Sep 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bus and taxi collide in Hanogi Tunnel, three injured
पंडोह (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी-कुल्लू के बीच हणोगी टनल के पास एक निजी बस और टैक्सी के बीच शनिवार दोपहर बाद 3:30 बजे टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस थाना औट की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार निजी बस कुल्लू से मंडी की ओर जा रही थी, जबकि टैक्सी मंडी से कुल्लू की ओर आ रही थी। टनल के भीतर ही दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान ट्रैफिक जाम लग गया। घायलों की पहचान टैक्सी चालक परमिंदर निवासी भांबला, यात्री अनुज और अभिषेक निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उधर, एएसपी सचिन हीरेमठ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed