{"_id":"662517dc8812a99e2a0c252b","slug":"burari-fair-camewomen-invited-by-dancing-mandi-news-c-90-1-mrt1064-124695-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आया बुराड़ी मेला...नाटी डाल कर महिलाओं ने दिया निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आया बुराड़ी मेला...नाटी डाल कर महिलाओं ने दिया निमंत्रण
Mon, 22 Apr 2024 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र में 25 और 26 अप्रैल को होने वाले बुराड़ी मेले को लेकर रविवार को क्षेत्र की महिलाओं ने अनोखे तरीके से लोगों को निमंत्रण दिया। महिलाओं ने मेला मैदान में पहाड़ी नाटी डाली और गीत-संगीत के जरिए निमंत्रण दिया। इससे पहले निमंत्रण कार्यक्रम की अध्यक्षता भटोग महिला मंडल की प्रधान ललिता ठाकुर ने की।
उन्होंने बताया कि पांचवीं बार होने वाले मेले को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने इसका श्रेय युवा टांडू पंचायत के युवा प्रधान एवं बुराड़ी मेला समिति के अध्यक्ष शुभम शर्मा को दिया। बता दें कि कुछ साल पहले मेले को बंद कर दिया गया था। महिला मंडल प्रधान बबिता और कल्पना ने कहा कि जब से दोबारा मेला शुरू हुआ है, क्षेत्र के लोगों और बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।
बुराड़ी मेला कमेटी के प्रधान शुभम शर्मा ने कहा कि मेले को पुन: शुरू करना कठिन था लेकिन देवी-देवताओं के आशीष और जनता के सहयोग से ही यह संपूर्ण हो पाया है। इस मौके पर टांडू की उपप्रधान देवी सिंह, बुराड़ी मेला कमेटी के मुख्य सलाहकार आनंद प्रकाश, सतीश नेगी और तरुण समेत अन्य मौजूद रहे।