फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bumper vegetable harvest, prices disappoint.

Mandi News: सब्जियों की पैदावार बंपर, दामों ने किया मायूस

Wed, 23 Sep 2026 05:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Bumper vegetable harvest, prices disappoint.
बरोट-मुलथान में ऑफ-सीजन सब्जियां की बंपर फसल। संवाद
बरोट (मंडी)। बरोट-मुलथान क्षेत्र की चौहार घाटी और छोटा भंगाल के किसानों की ऑफ-सीजन सब्जियां बाजार में आनी शुरू हो गई हैं। मुलथान स्थित धर्माण सब्जी मंडी में इन दिनों भारी चहल-पहल है। यहां से हर रोज 10 से 15 गाड़ियां पंजाब, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू और हिमाचल की स्थानीय मंडियों के लिए भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों विधि चंद, रजिंद्र कुमार, मदन, इंद्र सिंह, बंतु राम और रिंकू राम के अनुसार मंडी में मंगलवार को बंदगोभी 14-16 रुपये, फूलगोभी 25-35 रुपये, मूली 12-15 रुपये, ब्रोकली 60-70 रुपये, धनिया 15-20 रुपये, आलू 20-25 रुपये और मटरफली 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकी।
विज्ञापन

वहीं, किसानों सीता राम, मंगल सिंह, राम चंद, मंगत राम, बलदेव, प्रेम, श्याम सिंह, जगत राम और कर्म सिंह ने बताया कि इस बार फसल की पैदावार तो बेहतरीन हुई है, लेकिन पिछले साल की तुलना में सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों ने दर्द बयां करते हुए कहा कि सितंबर से नवंबर के दौरान दोनों क्षेत्रों से करीब 10 से 15 करोड़ रुपये की सब्जियां दूसरे राज्यों में जाती हैं, फिर भी कृषि विभाग से समय पर बीज उपलब्ध नहीं कराया जाता। मजबूरी में किसानों को हर साल महंगे दामों पर प्राइवेट दुकानदारों से बीज खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड द्रंग में चौहार घाटी के किसानों को कृषि विभाग की ओर से समय-समय पर नकदी फसलों को लगाने के बारे में जागरूक किया है कि किसान भाई नकदी फसलों को समय से पहले लगाएं।
-आरसी चौधरी, उप निदेशक जिला कृषि विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed