{"_id":"66d1ce2eb6b39585f607f18e","slug":"bugsyad-overall-winner-in-under-14-competition-mandi-news-c-90-1-mrt1064-134536-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंडर-14 प्रतियोगिता में बगस्याड ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंडर-14 प्रतियोगिता में बगस्याड ओवरऑल विजेता
Sat, 31 Aug 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्सी में अंडर -14 टूर्नामेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।
थुनाग (मंडी)। शिक्षा खंड बगस्याड के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्सी में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता ने क्षेत्रीय विद्यालयों के बच्चों के खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। तीन दिन तक चले इस आयोजन में 14 स्कूलों के कुल 172 बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगस्याड ने ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबाल में बगस्याड ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल परवाड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाड़ा ने पहला और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरोआ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन में बस्सी ने पहला और बगस्याड ने दूसरा स्थान पाया। खो-खो में बाड़ा ने पहला और बगस्याड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज में सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरोआ ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल थुनाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांढ़ा ने प्रथम, बस्सी ने द्वितीय और थुनाग ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। एकल गीत प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल केउलीधार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
समापन समारोह के दौरान मुख्यातिथि मेहर सिंह ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए एसएमसी को एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की। ओवरऑल विजेता टीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगस्याड को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को 11-11 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं, महिला और युवक मंडलों को भी पांच-पांच हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।