{"_id":"60806a8d8ebc3ebf423be674","slug":"bsnl-s-telecom-services-came-out-in-the-corona-time-mandi-news-mandi-news-sml3681573154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में निकला बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाओं का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में निकला बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाओं का दम
विज्ञापन
मंडी/धर्मपुर। कोरोना काल में बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाओं का दम निकला हुआ है। रोजाना इंटरनेट सेवा बाधित रह रही है। जिससे सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महामारी के दौर में जहां, वर्क फ्रॉम होम पर कई निजी और सरकारी कर्मचारियों की नौकरियां टिकी हैं।
सबसे बदतर हालात फाइबर सेवा का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं के हैं। उन्हें एक तो इंटरनेट सेवा बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 50 से सौ एमपीबीएस की स्पीड का दावा करने वाले बीएसएनएल की स्पीड सामान्य ब्राडबैंड से भी कम है। ऊपर से फाइबर सेवा से कालिंग दिनभर बाधित रहती है। मंडी, धर्मपुर और सरकाघाट समेत जिला भर में यह समस्या आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब कनेक्शन कटावने के सिवाय और चारा नहीं।
जियो, एयरटेल और अन्य सर्विस कंपनियां भी हाशिये पर
केवल बीएसएनएल ही नहीं जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसे सर्विस प्रोवाइडर की सेवाएं भी हांफ रही हैं। हालांकि बीएसएनएल की तरह यह सेवाएं पूरी तरह से ठप नहीं हो रही हैं। स्पीड कम होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों ने तमाम सर्विस प्रोवाइडर से सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
उपभोक्ता अदालत जाएंगे
उपभोक्ताओं में भीम सिंह, श्यामलाल, विधिचंद, रामचंद्र, रूपलाल, हेमसिंह सहित धर्मपुर के एसडीएम कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, लोनिवि, जलशक्ति विभाग, समस्त स्कूलों, समस्त बैंकों, सहित उपभोक्ताओं ने दूरसंचार को चेताया कि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरी में अपने कनेक्शन कटवाने पड़ेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी बीएसएनएल की होगी। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर बिल जमा करवाने से एक दिन भी लेट होता है तो कनेक्शन तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया जाता है। मामले को लेकर उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
समस्या की जा रही दुरुस्त: कात्यायन
बीएसएनएल के जीएम डीएन कात्यायन ने कहा कि कुछ तकनीकी खराबी आने से यह समस्या उत्पन्न हुई थी। जिसे ठीक किया जा रहा है। आगे ऐसी समस्या न आए ऐसा प्रयास किया जा रहा है।