फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Brake failure of private bus going from Manali to Dharamshala, major accident averted

Mandi News: मनाली से धर्मशाला जा रही निजी बस की ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला

Thu, 14 Dec 2023 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Brake failure of private bus going from Manali to Dharamshala, major accident averted
जोगिन्द्रनगर शहर की आरंभ सीमा गुरूद्वारा परिसर में निजी बस हादसे के बाद मंडी पठानकोट हाईवे पर ए
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में एक निजी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे मंडी-पठानकोट हाईवे पर गुजर रहे दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनमें सवार यात्रियों की जान भी बस चालक की सूझबूझ से बच गई। मंडी पठानकोट हाइवे पर यह हादसा वीरवार दोपहर करीब एक बजे पेश आया। इस दौरान मंडी पठानकोट हाईवे पर काफी समय तक वाहनों की रफ्तार भी थमी रही।
विज्ञापन

हादसे का कारण मनाली से धर्मशाला जा रही निजी बस की अचानक ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इससे दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए, लेकिन किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर शहर की आरंभ सीमा गुरुद्वारा परिसर के समीप उतराई पर जब निजी बस शहर की ओर आ रही थी। तभी अचानक तकनीकी खामी आ जाने से बस चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान हाईवे पर दौड़ रहे दो वाहन बस की चपेट में आ गए। इससे पहले कि कोई बड़ा हादसा हो जाता, बस चालक ने पूरी होशियारी के साथ बस को नियंत्रित कर लिया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई पंकज कटोच ने बताया कि निजी बस चालक की ओर से पुलिस को दिए बयान में हादसे का मुख्य कारण बस की ब्रेक फेल हो जाना बताया है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों पर पुलिस की जांच जारी है। वाहनों में सवार किसी भी यात्री को चोटें न आने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed