बीपीएल परिवारों को उज्ज्वला योजना में शामिल न करने पर आक्रोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। गैस एजेंसियां प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों के आवेदन नहीं ले रही हैं। इनके पास जो 15 साल पुरानी सूची है उसी के आधार पर आवेदन लिए जा रहे हैं। जबकि उस सूची में अधिकतर बीपीएल परिवारों के नाम ही नहीं है। जिस कारण लोगों में रोष है। प्रदेश में अभी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ नहीं हुआ है। लेकिन, इस योजना के तहत पात्र बीपीएल परिवारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इंडियन ऑयल ने प्रदेश की गैस एजेंसियों को जो सूची सौंपी है, उस सूची में वर्तमान में जो परिवार बीपीएल में हैं उनके नाम ही नहीं है।
बीपीएल परिवार के केसर सिंह, पूर्ण चंद, जानकी देवी, गिरधारी लाल और बेसर सिंह ने कहा कि वे उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन करने गए तो गैस एजेंसी प्रबंधकों ने उनके आवेदन नहीं लिए। जो सूची गैस एजेंसी प्रबंधकों ने उन्हें दिखाई उसमें उनके नाम ही नहीं है। गौर हो कि गैस एजेंसियों और पंचायतों को जो सूची इंडियन ऑयल की ओर से दी गई है, वह लगभग 15 साल पुरानी है। जिसमें वर्तमान बीपीएल परिवारों के नाम ही शामिल नहीं है। सूची में कुछ नाम ऐसे भी है जो कभी बीपीएल में रहे ही नहीं हैं। ऐसे में बीपीएल परिवारों में रोष है। उन्होंने इस मामले में प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप करने मांग उठाई है ताकि पात्र लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल सके।
कोट्स
अगर ऐसा है तो जांच की जाएगी : सुद्रियाल
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के स्टेट कोआर्डिनेटर वीके सुद्रियाल ने कहा कि सभी गैस एजेंसियों को पंचायत की ओर से जारी बीपीएल परिवारों के आवेदन लेने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा हुआ तो मामले की जांच की जाएगी। बीपीएल परिवारों की उन्हीं महिलाओं को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन मिलेगा जिसके पास गैस कनेक्शन नहीं है।