फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Boxer Neha honored for winning bronze medal

कांस्य पदक जीतने पर बॉक्सर नेहा सम्मानित

Sun, 26 Dec 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Boxer Neha honored for winning bronze medal
सुंदरनगर में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली नेहा विध? - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। जालंधर में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एमएलएसएम सुंदरनगर की छात्रा नेहा ने कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

22 से 25 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर लौटी नेहा का रविवार को सुंदरनगर पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन और अभिभावकों ने स्वागत किया।
विधायक राकेश जंवाल ने नेहा को उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि बॉक्सिंग में सुंदरनगर के युवाओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मंडी नरेश ठाकुर ने बताया कि नेहा ने प्रशिक्षकों की देखरेख में चैंपियनशिप में पदक जीतने में सफलता हासिल की है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने बताया कि नरेश ठाकुर के सानिध्य में विद्यार्थी खूब मेहनत कर रहे हैं। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रताप ठाकुर, अनिल गुलेरिया, लोकेश शर्मा और पार्षद नरेश वर्मा ने भी नेहा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed