{"_id":"6ad76679638d19ca860e7741","slug":"body-of-retired-employee-found-in-bushes-near-jal-shakti-office-mandi-news-c-90-1-mnd1028-218555-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जल शक्ति कार्यालय के पास झाड़ियों में मिला सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जल शक्ति कार्यालय के पास झाड़ियों में मिला सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव
विज्ञापन
दो दिन से घर से लापता थे सूरत राम, दोहते ने की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गोहर में विद्युत मंडल और जल शक्ति विभाग के कार्यालय के समीप मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 68 वर्षीय सूरत राम निवासी गोहरधार, बुराहटा, ग्राम पंचायत देलग टिकरी के रूप में हुई है। वे विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।
सूरत राम पिछले दो दिनों से घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। मंगलवार को झाड़ियों में उनका शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। मृतक के दोहते नरेंद्र वर्मा ने उनकी शिनाख्त की। सूरत राम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सूरत राम किन परिस्थितियों में घर से निकले थे और उनकी मौत कैसे हुई।