फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   blood donation relief

अब आरामदायक सोफे पर बैठकर करें रक्तदान

Fri, 05 Aug 2016 10:00 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 05 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
blood donation relief
zc

मंडी। अब आरामदायक सोफे पर बैठकर रक्तदाता खूनदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जोनल अस्पताल मंडी के ब्लड बैंक में दो डोनर काउच स्थापित किए हैं। प्रदेश में अभी तक डोनर काउच का प्रावधान सिर्फ आईजीएमसी शिमला और मेडिकल कॉलेज टांडा में है। लेकिन, अब मंडी अस्पताल में भी रक्तदान करने वालों को डोनर काउच पर बैठकर खून देने का मौका मिलेगा। स्ट्रेचर पर लेटकर खून देने से रक्तदाताओं को राहत मिलेगी। ये डोनर काउच पूरी तरह हाईटेक हैं और रिमोट से इनका संचालन होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा रक्तदान करने वाले व्यक्ति का बीपी भी डोनर काउच पर ही चेक किया जाएगा कि वह इस समय खूनदान कर सकता है या नहीं। साथ ही डोनर काउच में ऑटो कट की व्यवस्था है। जब कोई रक्तदाता खून देने के लिए डोनर काउच पर बैठेगा या लेटेगा तो 3.5 एमएन का पाउच भरने के बाद ऑटो कट लग जाएगा। इसके लिए कर्मचारी को पाउच नहीं देखना पड़ेगा। हालांकि, यह सुविधा केवल अस्पताल में आकर रक्तदान करने वाले व्यक्तियों के लिए ही रहेगी। क्योंकि, डोनर काउचों को विभिन्न स्थानों पर लगने वाले रक्तदान शिविरों तक ले जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


कोट्स
जोनल अस्पताल मंडी के ब्लड बैंक अधिकारी डा. अरिंदम राय ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दो डोनर काउच लगाए गए हैं। इन डोनर काउचों पर बैठकर व्यक्ति आराम से रक्तदान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed