{"_id":"684b0725037268f56903b913","slug":"blessings-taken-from-deity-chhamhani-narayan-mandi-news-c-89-1-klu1001-149741-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देवता छमाहणी नारायण से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देवता छमाहणी नारायण से लिया आशीर्वाद
Thu, 12 Jun 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
छमाहण गांव स्थित मंदिर में विराजमान देवता छमाहणी नारायण। सोशल मीडिया
कुल्लू। अठारह करडू के पंच कहे जाने वाले देवता छमाहणी नारायण से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। देवता छमाहणी नारायण के दर्शनों के लिए वीरवार को श्रद्धालु छमाहण गांव में दूर-दूर से पहुंचे। देवता के समक्ष शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की कामना की।
देवता छमाहणी नारायण ज्येष्ठ संक्रांति से रथ में विराजमान होकर छमाहण गांव स्थित मंदिर में सुशोभित हैं। देवता को फूल देने की परंपरा का लोग निर्वहन कर रहे हैं। देवता छमाहणी नारायण को कूजा का फूल देने के लिए दूर-दूर से महिलाएं पहुंचती हैं। कई श्रद्धालु परिवार सहित पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि देवता छमाहणी नारायण श्रद्धालुओं की मन की मुरादें भी पूरी करते हैं। छमाहण गांव का माहौल इन दिनों भक्तिमय बना हुआ है। छमाहण गांव में दर्शनों को गए कमल ने कहा कि छमाहणी नारायण के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वे देवता के दरबार में शीश नवाने के लिए हर साल ज्येष्ठ महीने में जाते हैं। संवाद