फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP MLAs will sit on fast along with workers on ignoring Balh

Mandi News: बल्ह की अनदेखी पर कार्यकर्ताओं के साथ अनशन पर बैठेंगे भाजपा विधायक

Mon, 04 Nov 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 04 Nov 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
BJP MLAs will sit on fast along with workers on ignoring Balh
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रेसवार्ता कर की घोषणा, कहा- कांग्रेस सरकार में विकास को लगा ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। बल्ह के भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बल्ह के विकास को ग्रहण लग गया है। केंद्र सरकार की मदद के बावजूद प्रदेश सरकार विकास कार्य करवाने में फिसड्डी साबित हुई है। उन्होंने घोषणा की है कि 11 नवंबर से कार्यकर्ताओं के साथ बल्ह के साथ हो रहे अन्याय और विकास को लेकर हो रही अनदेखी को लेकर एसडीएम कार्यालय बल्ह के बाहर अनशन पर बैठेंगे।
रिवालसर में पत्रकारवार्ता में इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में जिला मंडी और बल्ह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में अनदेखी हो रही है। दो साल से सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपनी कुर्सी बचाने में ही डटे रहे। जनता प्रदेश सरकार से तंग आ चुकी है। कांगेस के कुछ विधायक भी सुक्खू सरकार की कारगुजारी से खफा हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी से पूछा है कि बल्ह घाटी में जनता की सुविधा के लिए खोले गए संस्थान कांग्रेस सरकार ने क्यों बंद किए, जबकि ये संस्थान जनता को सहूलियत दे रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि रिवालसर बस स्टैंड का शिलान्यास होने के बाद अभी तक इसका कार्य अधर में लटका है। जिस बस स्टैंड का अभी भी पैसा पड़ा हुआ है। अटल यूनिवर्सिटी को बल्ह से सुंदरनगर स्थानांतरित कर दिया गया तो प्रकाश चौधरी क्यों चुप रहे? उन्होंने बल्ह के भविष्य के साथ क्यों खिलवाड़ किया। क्या वे सरकार से इस बात पर पक्ष नहीं रख सकते थे। कहा कि बल्ह क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ऊपरी बल्ह डहणू, लेदा, दूसरा खाबू, रिवालसर में दिवाली को भी पानी नही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed