फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bjp meeting

पंजाब की तर्ज पर मिलें वित्तीय लाभ

Thu, 13 Aug 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 13 Aug 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting

भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला मंडी की त्रैमासिक बैठक में पंजाब की तर्ज पर सरकार से वित्तीय लाभ देने की मांग की गई। बैठक बुधवार को जिला संयोजक इंद्रजीत शर्मा की अध्यक्षता में मंडी में हुई। बैठक में कार्यकारिणी ने विचार-विमर्श करके सर्वसहमति से पेंशनर्स के हित में प्रस्ताव पारित किया।

विज्ञापन

जिसमें प्रदेश सरकार से मांग की गई कि जनवरी 2015 से देय छह प्रतिशत महंगाई भत्ता, पंजाब की तर्ज पर वित्तीय लाभ देने, 5, 10 और 15 प्रतिशत भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ना, बढ़ी हुई ग्रेड पे का भुगतान एक अक्टूबर 2012 के बजाए एक जनवरी 2006 से देने आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रकोष्ठ के नए सदस्य वेद कुमार शर्मा को जिला प्रकोष्ठ का सह संयोजक तथा रघुवीर सिंह को सदर इकाई का सह संयोजक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर में जिला प्रकोष्ठ के महामंत्री बीके शर्मा, जिला प्रभारी देव चंदेल, सदर इकाई के संयोजक भूपेंद्र मोदगिल, बल्ह इकाई के सुरेंद्र पाठक, संयुक्त सचिव सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष घनश्याम सेन, मान सिंह सेन, ध्यान सिंह, पूर्ण चंद, अनंत राम, नेत्र सिंह, दिले राम ठाकुर, भूप सिंह सकलानी, ध्यान सिंह गुलेरिया, वेद कुमार शर्मा और रघुवीर सिंह सहित अन्य पूर्व कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed