{"_id":"668bd27fcd59f9f82e09620d","slug":"bike-riding-bank-employee-dies-due-to-collision-with-truck-mandi-news-c-90-1-ssml1025-130477-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत
Tue, 09 Jul 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर/गोहर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू के तहत बग्गी के निकट नहर के किनारे ट्रक से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इंद्रजीत कुमार (32) पुत्र दुनी चंद निवासी गांव घनयाड़ी, तहसील गोहर सुबह पीएनबी की सुंदरनगर पुराना बाजार शाखा में तैनात था। सोमवार को वह घर से बैंक के लिए निकला था। इस दौरान बग्गी के निकट उसकी बाइक की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और इंद्रजीत कुमार ट्रक की पिछले टायर के नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। धनोटू थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।