{"_id":"68a21dd2d2ba9704620fa9e3","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-pickup-jeep-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166262-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पिकअप जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पिकअप जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। पुलिस थाना औट के तहत दवाडा फ्लाईओवर के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक पिकअप जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। पुलिस ने जीप चालक को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक नंद लाल नीकू (30) निवासी गरशाण डाकघर थलौट फोरलेन निर्माण कंपनी में अपनी शिफ्ट पूरी कर बाइक पर घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच कुल्लू की तरफ से आ रही हरियाणा नंबर की पिकअप जीप ने बाइक सवार नंद लाल को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना स्थल के पास तैनात पुलिस दल को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस ने कुछ ही दूरी पर जीप चालक को पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नंद लाल अपने पीछे पत्नी सहित परिवार में दो बेटियां छोड़ गया है। उधर, थाना प्रभारी थलौट करण सिंह ने बताया कि जीप चालक मनीष कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है। संवाद