{"_id":"69df8c61cd7a6669c9098547","slug":"bike-of-another-accused-seized-statements-of-15-witnesses-recorded-mandi-news-c-90-1-mnd1023-193178-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एक और आरोपी का बाइक जब्त, 15 गवाहों के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एक और आरोपी का बाइक जब्त, 15 गवाहों के बयान दर्ज
विज्ञापन
परिचालक से मारपीट मामले में पुलिस ने जांच की तेज
चार मुख्य आरोपियों सहित सात लोगों को एफआईआर में किया नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के परिचालक से मारपीट के मामले में जोगिंद्रनगर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने एक और आरोपी का बाइक जब्त कर जांच को आगे बढ़ाया है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और जांच के दौरान अब तक 15 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस चौकी चौंतड़ा के एएसआई अतुल कुमार राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने इससे पहले एक मुख्य आरोपी की स्कूटी और परिचालक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया था। इनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार चार मुख्य आरोपियों सहित कुल सात लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया है। ये सभी जोगिंद्रनगर के एहजू, स्तैन और गोलवां क्षेत्रों से संबंधित बताए जा रहे हैं। हमले के दौरान फटे हुए कपड़ों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। त्रामट के पास एचआरटीसी बस परिचालक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मौके पर मौजूद दो बस चालकों और एक अन्य परिचालक के बयान भी दर्ज किए हैं, जिससे जांच को और मजबूती मिली है। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।