फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bhupendra Club becomes champion in football competition

Mandi News: फुटबाल स्पर्धा में भूपेंद्रा क्लब बना चैंपियन

Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Club becomes champion in football competition
मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई  ​शिवरात्रि खेलकूद में ​फुटबॉल के मैच में गोल के लिए ​​​भिड़ते
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित की जा रही खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को फुटबाल और हाॅकी के मुकाबले शुरू हुए। फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश कुमार और आईपीएस सी रविचंद्रन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडी जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष लीला विलास ने बताया की महाशिवरात्रि फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 16 फरवरी तक किया जा रहा है। इसमें 15 वर्ष से कम आयु वर्ग, महिला फुटबाल तथा सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर 15 आयु वर्ग में ग्रीनलैंड मंडी और सेजल क्लब सुंदरनगर के मध्य खेला गया। यह मैच ग्रीनलैंड ने 3-0 के अंतर से जीत लिया। तीनों ही गोल नूतन ने किए।
विज्ञापन

दूसरा मैच भूपेंद्रा क्लब सुंदरनगर और हटगड़ के मध्य खेला गया। यह एकतरफा मैच सुंदरनगर ने 10-0 के अंतर से जीता। फाइनल मैच ग्रीनलैंड मंडी और भूपेंद्रा क्लब सुंदरनगर के मध्य खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल के साथ बराबरी पर रहीं। पेनल्टी शूटआउट में भूपेंद्रा क्लब ने 3-2 के अंतर से मैच जीत कर विजेता का खिताब हासिल किया। इस अवसर पर फुटबाल संघ के सभी अधिकारी प्रवीण शर्मा, जगदीश राजा, राजकुमार चिराग, कमल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मदन कुमार ने किया। इसमें पुरुष वर्ग की आठ और महिला वर्ग की पांच टीमें भाग ले रही हैं। पहला मुकाबला हाॅकी मंडी और कंढाघाट की टीमों के बीच खेला गया। इसमें कंढाघाट की टीम ने एक गोल के अंतर से जीत हासिल की। दूसरा मैच पड्डल स्पोर्ट्स क्लब मंडी और स्पोर्ट्स हाॅस्टल सुंदरनगर ब्लू की टीम के बीच खेला गया। मैच बराबरी पर रहा। तीसरा मैच स्पोर्ट्स हाॅस्टल सुंदरनगर रेड और हाॅकी कुल्लू के बीच खेला गया। इसमें सुंदरनगर रेड ने 3-0 के अंतर से जीत हासिल की। संवाद

मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई  शिवरात्रि खेलकूद में फुटबॉल के मैच में गोल के लिए भिड़ते

मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई  शिवरात्रि खेलकूद में फुटबॉल के मैच में गोल के लिए भिड़ते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed