फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bhuli fair dedicated to Bhimakali begins with procession

Mandi News: शोभायात्रा के साथ भीमाकाली को समर्पित भ्यूली मेला शुरू

Mon, 15 Apr 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 15 Apr 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Bhuli fair dedicated to Bhimakali begins with procession
मंडी शहर के भ्यूली में आयोजित मेले से पूर्व माता महाकाली मंदिर में शीष नवाते हुए देव रथ। संवाद
मंडी। बैसाखी पर्व पर रविवार को भ्यूली स्थित माता भीमाकाली मंदिर परिसर में दो दिवसीय भ्यूली मेला आयोजित किया गया। मेले में मंडी सदर क्षेत्र के 20 देवी-देवताओं ने अपने देवलुओं संग शिरकत कर श्रद्धालुओं का आशीर्वाद दिया। नगर निगम आयुक्त एचएस राणा ने बतौर मुख्यातिथि मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भीमाकाली मंदिर कमेटी के प्रधान पुष्पराज शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व शीतला माता मंदिर पुरानी मंडी से भीमाकाली मंदिर भ्यूली तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देव रथों, देवलुओं और शहर के लोगों ने शिरकत की। नगर निगम के आयुक्त ने शहरवासियों को भ्यूली मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले हमें आपसी भाईचारे, मेलमिलाप और लुप्त हो रही ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति के बारे जानने और उसे संजोए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर माता शीतला, महाकाली व चतुभुजा पुरानी मंडी, नैणा उग्रतारा कथवाड़ी, माता श्यामाकाली, माता नैणा देवी सैण, माता चामुंडा मोतीपुर, देव बाला कामेश्वर घुग्ता नेला, माता नैणा महामाया चंडयाल बल्ह, देव माहूंनाग टारना, माता महाकाली लंबोदरी टारना सहित अन्य देवी देवता अपने रथों और देवलुओं के साथ मेले में शरीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed