{"_id":"61a77dd0ee6f4a17567c4b75","slug":"bhran-culvert-declared-unsafe-ban-on-movement-of-two-wheelers-mandi-news-sml391994699","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रां पुलिया असुरक्षित घोषित, दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रां पुलिया असुरक्षित घोषित, दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक
विज्ञापन
लडभड़ोल के भ्रां गांव में असुरक्षित पुल। संवाद
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लडभड़ोल (मंडी)। जिला कांगड़ा और लडभड़ोल और को जोड़ने वाली भ्रां पुलिया असुरक्षित घोषित कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने इस पुलिया से दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी पूर्ण रूप से बंद कर दी है।
विभाग ने पुल का निरीक्षण करने पर इसमें लगे लोहे के एंगल कमजोर पाए। इसके चलते पुल को दो पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। पुल से केवल पैदल लोग ही आवाजाही कर सकेंगे। विभाग ने मशीनरी लगा कर इसके एक मुहाने पर पत्थर और मिट्टी डाल दी है। दो दिन पहले जोगिंद्रनगर से विभागीय मैकेनिकल टीम ने पुल का निरीक्षण किया था।
लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि लडभड़ोल से 7 किलोमीटर दूर उटपुर के भ्रां गांव में बने पुल का निर्माण दो दशक पूर्व हुआ था। पुल की हालत देेखते हुए इसे वाहनों के लिए बंद करवा दिया है। पुल के दोनों तरफ सूचना बोर्ड लगवाए हैं। यदि कोई वाहन चालक पुल से गुजरता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।