फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bholenath's procession taken out with Kalash Yatra

Mandi News: कलश यात्रा के साथ निकाली भोलेनाथ की बरात

Sat, 05 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bholenath's procession taken out with Kalash Yatra
जो​गिंद्रनगर के सनातन धर्म सभा मंदिर में आयोजित ​शिव महापुराण कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली मह
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सनातन धर्मसभा मंदिर परिसर जोगिंद्रनगर में संकीर्तन मंडली के तत्वावधान से आयोजित आठ दिवसीय महाशिव पुराण का आगाज शनिवार को भोलेनाथ की बरात और कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। महिलाओं ने शहर में शोभायात्रा निकालकर शिव की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य तिलक राज शर्मा की अगुवाई में शहर में निकली शोभायात्रा में महिला और पुरुषों की काफी संख्या रही। साथ ही सत्य साईं बाबा समिति, सनातन धर्मसभा मंदिर, गायत्री परिवार समेत अन्य धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। सुबह करीब 11 बजे मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा पुलिस थाना चौक से होकर साईं बाजार तक पहुंची।
विज्ञापन

कथावाचक आचार्य तिलक राज शर्मा ने बताया कि 12 जुलाई तक प्रतिदिन दो से पांच बजे तक महाशिव पुराण की कथा का व्याख्यान किया जाएगा। 13 जुलाई को हवन यज्ञ के बाद आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन होगा। सनातन धर्मसभा मंदिर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed