फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bholenath decorated with 51 kg of butter at Kudd Mahadev

Mandi News: कुड्ड महादेव में 51 किलो मक्खन से सजे भोलेनाथ

Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bholenath decorated with 51 kg of butter at Kudd Mahadev
नागेश्वर महादेव कुडड में घृतपर्व पर भोलेनाथ का श्रृंगार करते हुए भक्त। संवाद - फोटो : मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
लडभड़ोल (मंडी)। ऐतिहासिक और प्राचीन शिव मंदिर नागेश्वर महादेव कुड्ड में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिला। बुधवार को सात दिवसीय पारंपरिक घृत पर्व का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग का शृंगार शुरू किया गया। भक्तों ने 51 किलो शुद्ध मक्खन और विभिन्न प्रकार के सूखे मेवों का उपयोग कर भोलेनाथ का शृंगार किया। नागेश्वर महादेव कुड्ड मंदिर में घृत पर्व का यह लगातार तीसरा आयोजन है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के दिन मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर के प्रबंधक एवं थानापति महंत विमल गिरी ने बताया कि भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यह घृतमंडल 21 जनवरी तक शिवलिंग पर ऐसे ही सुसज्जित रहेगा। 21 जनवरी को विधिवत पूजा के बाद इस मक्खन को हटाया जाएगा और इसे प्रसाद के रूप में सभी भक्तों में वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed