{"_id":"69985b6061c7f475a908fd62","slug":"bholadutt-was-elected-president-of-dharampur-block-unit-mandi-news-c-90-1-ssml1025-186739-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर खंड इकाई के अध्यक्ष चुने गए भोलादत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर खंड इकाई के अध्यक्ष चुने गए भोलादत्त
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति धर्मपुर का 17वां खंड सम्मेलन शुक्रवार को धर्मपुर पंचायत भवन में मनाया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता ब्यासा देवी, राजमल, मीना और भोलादत्त कश्यप ने की। सम्मेलन का उद्घाटन जोगिंद्र वालिया ने किया। ज्ञान विज्ञान समिति के जिला प्रधान ललित शर्मा ने जिले में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी।
सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि आगामी 7 मार्च को धर्मपुर तथा 8 मार्च को सज्याओपिपलू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नशा मुक्ति अभियान समिति धर्मपुर खंड के अध्यक्ष भूपिंद्र भूप्पी और डॉ. वीना राठौर ने कहा कि ज्ञान विज्ञान आंदोलन का मुख्य लक्ष्य समाज में तर्कशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करना है।
इस दौरान धर्मपुर खंड इकाई का गठन किया गया। इसमें भोलादत्त कश्यप अध्यक्ष चुने गए। एसएन कश्यप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विमला उपाध्यक्ष, ऋत्विक सचिव, सपना और मीना सह-सचिव, कंचना देवी कोषाध्यक्ष चुनी गईं। भूपिंद्र सिंह भूप्पी, डॉ. वीना, डॉ. आईएस वर्मा, परजीत, रणताज, सुरेंद्र, भूपेंद्र सिंह को सलाहकार चुना गया। संवाद