{"_id":"6b0ac78e908efb1a9d01f68a","slug":"bharti-and-rahul-became-the-best-students-mandi-news-c-90-1-mnd1026-223366-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भारती और राहुल बने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भारती और राहुल बने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
विज्ञापन
हराबाग के मेधावी किए सम्मानित, हिमाचली लोक संस्कृति के रंगों से सजा वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय पाठशाला हराबाग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने हिमाचल की लोक संस्कृति और देश की प्राचीन परंपराओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
स्कूल की प्राचार्य नीना अवस्थी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों से अभिभावकों को अवगत करवाया। भारती और राहुल को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। समारोह में राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महेश ठाकुर और मान्यता सहित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले नीलाक्षी, अनिकेत, सुहाना, आशा, वंशिका, तेजस्वल, भारती, मनीषा, मुस्कान और नेहा को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।