{"_id":"6aa448baf2989d373c0d6ab2","slug":"best-presentation-award-for-ankita-negi-research-scholar-iit-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-212839-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईआईटी मंडी की शोधार्थी अंकिता नेगी को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईआईटी मंडी की शोधार्थी अंकिता नेगी को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार
विज्ञापन
अंकिता नेगी।
खड़गपुर में ट्रांसमैटर-2026 में बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड से सम्मानित
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आईआईटी मंडी की शोधार्थी डॉ. अंकिता नेगी ने शोध के क्षेत्र में संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्हें आईआईटी खड़गपुर में आयोजित ट्रांसमैटर-2026 में बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह आयोजन सोसायटी ऑफ टिश्यू इंजीनियरिंग एंड रीजनरेटिव मेडिसिन इंडिया की 17वीं वार्षिक बैठक के तहत किया गया।
डॉ. अंकिता नेगी आईआईटी मंडी में इंस्टीट्यूट रिसर्च फेलो हैं और स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमित मुराब के मार्गदर्शन में शोध कर रही हैं। सम्मेलन के दौरान उन्होंने हाइड्रॉक्सीएपेटाइट-कोटेड इम्प्लांटस से संबंधित अपने शोध कार्य की प्रस्तुति दी। उनका शोध इम्प्लांट की सतह को इस तरह विकसित करने पर केंद्रित है, जिससे वह हड्डी के ऊतकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ सके। शोध में इम्प्लांट की बायोएक्टिविटी और हड्डी के विकास को बढ़ावा देने वाले गुणों में सुधार के साथ-साथ इम्प्लांट की सतह पर बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने के पहलू का भी अध्ययन किया गया है। इस शोध में इलेक्ट्रोकेमिकल डिपॉजिशन, पल्स्ड लेजर डिपॉजिशन और हाइड्रोथर्मल जैसी तकनीकों का उपयोग किया गया है। सम्मेलन में डॉ. अंकिता नेगी की प्रस्तुति को उत्कृष्ट मानते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति का पुरस्कार प्रदान किया गया। आईआईटी मंडी प्रबंधन ने डॉ. अंकिता नेगी और उनके मार्गदर्शक डॉ. सुमित मुराब को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके शोध कार्य की सराहना की।