फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bees attack MNREGA workers, five rushed to hospital

Mandi News: मनरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियाें का हमला, पांच पहुंचे अस्पताल

Mon, 22 Apr 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 22 Apr 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Bees attack MNREGA workers, five rushed to hospital
लडभड़ोल के बागनाला में मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूर जो मधुमक्खियों के  हमले  में घायलों  को अस
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत तुलाह के बागनाला में रविवार सुबह मनरेगा निर्माण कार्य में जुटे मजूदरों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से पांच मजदूरों का हाल बेहाल हो गया। इसमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। मधुमक्खियों ने इतनी तीव्रता से हमला किया कि मनरेगा मजदूरों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और इससे उनकी हालात गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों ने मुश्किल से इन मजदूरों को बचाने का प्रयास किया जैसे-तैसे वहां से मधुमक्खियाें का भगाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाग नाला गांव में रविवार को सभी मजदूर रोजाना की तरह मनरेगा के कार्य में जुटे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों ने मजदूरों पर हमला कर किया। इससे मजदूरों की चीखपुकार मच गई। लोगों की चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे वहां से मधुमक्खियां भगाई। बाद में 108 एंबुलेंस के मजदूरों को नागरिक अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया।
विज्ञापन

रविवार का अवकाश होने के चलते अस्पताल में चिकित्सक न होने पर डयूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार दिया। स्टाफ नर्स सुनीता ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। सावित्री (70), आशा (56), दीपा (40), गुड्डी (58) और सोजमल (65) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed