फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bees are attacking in the summer season

Mandi News: गर्मी के मौसम में हमलावर हो रहीं मधुमक्खियां

Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bees are attacking in the summer season
हमले से घायल मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक ने दी तुरंत इलाज लेने की सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में मधुमक्खियों के हमलों से घायल मरीजों को विशेषज्ञों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी है। मेडिसिन विशेषज्ञ डा. तेजेंद्र ने बताया कि मधुमक्खी के डंक से जहर शरीर में फैलकर एलर्जी, तेज दर्द, सूजन, सांस लेने में दिक्कत और ब्लड प्रेशर गिरने जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि डंक लगने पर प्रभावित स्थान को तुरंत पानी से साफ करें और संभव हो तो चिमटी से डंक निकालें तथा जल्द चिकित्सा सहायता लें। वन विभाग के एसीएफ अश्वनी कुमार ने बताया कि तेज हवाओं से मधुमक्खियों के छत्ते क्षतिग्रस्त होने पर वे झुंड में आकर हमला कर रही हैं। लोगों से पेड़ों, बगीचों और घरों के आसपास सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
अब तक 20 लोग हो चुके हैं घायल
जोगिंद्रनगर में मधुमक्खियों और रंगड़ों के हमलों का सिलसिला जारी है। अब तक लगभग 20 लोग घायल हो चुके हैं। द्राहल क्षेत्र में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और खेतों में काम कर रहे लोग शामिल हैं। घायलों में साहिल (8), मुस्कान (13), उनकी मां संगीता (28), प्रेम सिंह (55), काहन सिंह (79), अमर सिंह (90), श्रीपत (52) और रामदास शामिल हैं। एसएमओ डाॅ. विकास नाथ के अनुसार 30 अप्रैल से लगातार मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed