{"_id":"2d53d63d026c13711ee77b9d90e3cc80","slug":"bdc-election-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बीडीसी सदस्य रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बीडीसी सदस्य रहे नदारद
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराज बीडीसी चेयरमैन का चुनाव मंगलवार को बिना बीडीसी सदस्यों की हाजिरी से आगामी 29 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है। बहुमत का दावा कर रही सराज भाजपा मंगलवार को दो तिहाई बहुमत के साथ बीडीओ कार्यालय सराज नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
पिछले दिनों सराज भाजपा ने दावा किया था कि 19 जनवरी को होने वाले चुनावों में सराज भाजपा बहुमत से अपना चेयरमैन बनाएगी। मगर बीच मझधार में कांग्रेस ने बीच में आकर सराज भाजपा के बीडीसी चेयरमैन को लेकर बनाए समीकरण को बिगाड़ कर रख दिया है। हालांकि सराज भाजपा अभी तक 9 बीडीसी सदस्यों के कब्जे में होने का दावा कर रही है। मगर 29 को यह दावा कितना सच होता है? यह देखने वाला होगा।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस भी सराज में बीडीसी चेयरमैन के पद को हथियाने के लिए एड़ी चोटी के जोर लगाए हुए है। गोहर में बीते 18 जनवरी को भी कांग्रेस और भाजपा के समर्थक बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ कार्यालय में रखे गए चुनाव में हाजिरी नहीं भरी। ठीक उसी तर्ज पर सराज में भी बीडीसी चेयरमैन के पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
अब गोहर में 27 को और सराज में 29 को बीडीसी चेयरमैन का चुनाव रखा गया है। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने सराज में बीडीसी चेयरमैन का चुनाव आगामी 29 को होने की पुष्टि की है।