{"_id":"0cea07d12982770a9170ed53ed401187","slug":"bdc-election-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित अध्यक्ष पद पर अंजू चुनी गई निर्विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित अध्यक्ष पद पर अंजू चुनी गई निर्विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चौंतड़ा
Updated Tue, 19 Jan 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत समिति चौंतड़ा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर पार्टी समर्थित नवनिर्वाचित पंस सदस्यों की ताजपोशी करने में कांग्रेस कामयाब रही। बीडीसी अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से अंजू देवी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जोड़तोड़ की राजनीति के चलते उपाध्यक्ष पद भी कांग्रेस ने कब्जा किया।
विज्ञापन
चौंतड़ा पंचायत समिति के अध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित अंजू देवी निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से इस पद किसी अन्य सदस्य ने दावेदारी नहीं की। एक मात्र ओबीसी वर्ग से चुनाव जीती अंजू देवी को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने सुरजीत कुमार का नाम प्रस्ताव किया। पहले सुरजीत कुमार भाजपा खेमे में था।
विज्ञापन
मंगलवार को सुरजीत ने कांग्रेस खेमे में जाकर उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। भाजपा अपना बहुमत जताने के बाद भी उपाध्यक्ष नहीं बना पाई। पहली बैठक में भाजनर ने 12 सदस्यों के बहुमत का दावा किया था। मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हुई बैठक में 20 नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। माकपा समर्थित किशोरी लाल ने बैठक में उपस्थित दर्ज कर उपाध्यक्ष पद के लिए बिना वोट डाले ही चले गए।
विज्ञापन
19 सदस्यों ने उपाध्यक्ष पद के लिए वोट डाले। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से सुरजीत कुमार और भाजपा से संजीव कुमार नामांकन किया। चुनाव अधिकारी व एसडीएम जोगिंद्रनगर राहुल चौहान ने उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान करवाया। सुरजीत कुमार को 13 मत तथा संजीव कुमार को 6 मत मिले। जोगिंद्रनगर के पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का हार पहनाकर स्वागत किया।
सुरेंद्र पाल ने कहा कि चौंतड़ा खंड में पंचायत चुनावों में लोगों ने कांग्रेस समर्थित प्रधानों उपप्रधानों, बीडीसी सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों की जीत पर मोहर लगाई है और आज पंचायत समिति चौंतड़ा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित पंस सदस्यों की ताजपोशी हुई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजू देवी व उपाध्यक्ष सुरजीत ने कहा कि चौंतड़ा खंड की सभी पंचायतों के विकास के लिए बिना किसी द्वेष भावना से कार्य करेंगे।