फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BDC election

बैठक में एक भी सदस्य ने नहीं भरी हाजिरी

Mon, 18 Jan 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर Updated Mon, 18 Jan 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
BDC election

गोहर बीडीसी चेयरमैन के चुनाव में सोमवार को 17 सदस्यों वाली गोहर ब्लॉक की बीडीसी की टीम में किसी भी बीडीसी सदस्य ने बीडीओ कार्यालय गोहर में अपनी हाजिरी नहीं भरी। पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने चुनाव के लिए पूरे इंतजाम किए हुए थे, मगर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के पास दो तिहाई बहुमत न होने से सोमवार को रखे गए बीडीसी चुनाव पंचायती राज विभाग ने आगामी दस दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


आगामी चुनाव अब 27 जनवरी को रखे गए हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से चेयरमैन की दावेदारी जताने वाले धिश्ती पंचायत से बीडीसी सदस्य नीलमणी ठाकुर ने दावा किया है कि उनके साथ 9 बीडीसी सदस्य आ गए हैं। जिनमें एक और जोड़कर वे आगामी 27 जनवरी को चेयरमैन पद के लिए उनका नाम पेश करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा विधायक विनोद कुमार का कहना है कि उनके पास भी चेयरमैन बनाने के लिए 9 बीडीसी सदस्यों का समर्थन है तथा आगामी 27 जनवरी को कुछ और बीडीसी सदस्यों को साथ जोड़कर गोहर बीडीसी में भाजपा समर्थित बीडीसी चेयरमैन की ताजपोशी की जाएगी। गोहर बीडीसी में कांग्रेस की ओर से इस समय चेयरमैन पद के लिए धिश्ती से बीडीसी सदस्य नीलमणी ठाकुर गठजोड़ में है, जिनकी पैरवी के लिए सराज के युकां नेता महेंद्र ठाकुर रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा की ओर से चेयरमैन बनाने के लिए नाचन के विधायक विनोद कुमार के साथ सराज के विधायक जयराम ठाकुर भी गठजोड़ में लगे हुए हैं। अब 27 जनवरी को कौन बहुमत पेश करता है? यह देखने वाला होगा। भाजपा की ओर से बगस्याड़ से चमन ठाकुर और सरोआ से इंद्र देव का नाम चेयरमैन पद के लिए चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed