{"_id":"686d60540540e974fc0563d2","slug":"battery-tyre-stolen-from-tipper-in-bindrabani-mandi-news-c-90-1-mnd1001-161804-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिंद्राबणी में टिपर से बैटरी, टायर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिंद्राबणी में टिपर से बैटरी, टायर चोरी
विज्ञापन
मंडी। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बिंद्राबणी में बीती रात शातिर एक टिपर की बैटरी, टायर, सरिया, कटिंग मशीन और अन्य सामग्री उड़ा ले गए। टिपर के मालिक जितेंद्र कुमार ज्योति ने बताया कि इन दिनों फोरलेन का काम चला हुआ है। फोरलेन की जद में आई हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी के भवन को तोड़ा जा रहा है।
उनकी टीम भवन को तोड़ने का काम कर रही है। बीते दिन उन्होंने टिपर और दूसरी मशीनरी खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो टिपर की बैटरी, टायर और सरिया काटने वाली मशीन गायब थी। उनके अनुसार शातिरों को शायद यह मालूम था कि हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे वह कुछ रोज पहले ही भवन के कार्यालय को तोड़ देने से हटा लिए गए थे।
शातिरों ने इसी का फायदा उठाया और टिपर के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जितेंद्र कुमार ने पुलिस में इसकी सूचना दे दी है। शातिरों का पता लगाने का आग्रह किया है। उधर, मामले को लेकर सदर पुलिस थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत थाने में नहीं आई है।