{"_id":"691624de91d52003250cc14c","slug":"basa-college-became-the-winner-in-kho-kho-mandi-news-c-90-1-ssml1025-176052-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खो-खो में बासा कॉलेज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खो-खो में बासा कॉलेज बना विजेता
विज्ञापन
बासा कॉलेज में संपन्न हुई अंतर महाविद्यालय खो खो प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ।
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा (गोहर) में एसपीयू के कॉलेजों की अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बासा कॉलेज और महिला वर्ग में सुंदरनगर कॉलेज विजेता रहे। वीरवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वन मंडलाधिकारी नाचन एसएस कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गोहर कोषागार अधिकारी गुरमुख सिंह विशिष्ट अतिथि शरीक हुए। कॉलेज प्राचार्य पूर्ण चंद चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि कश्यप ने प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
फाइनल मुकाबले में महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर की महिला टीम ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू को 15-7 से पराजित कर जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में भिड़ंत हुई। इसमें लंबाथाच ने 24-17 से कुल्लू को हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में राजकीय महाविद्यालय बासा (गोहर) ने महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर की टीम को 23-14 से हराया। महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर ने राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच की महिला खिलाड़ियों को अंतिम समय में 25-18 से शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद