{"_id":"68fe6d0baec21b950d02f814","slug":"barricades-are-obstructing-traffic-on-the-sarkaghat-road-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174107-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट मार्ग पर ट्रैफिक में बाधा बन रहे बैरिकेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट मार्ग पर ट्रैफिक में बाधा बन रहे बैरिकेड
विज्ञापन
जाेगिंद्रनगर (मंडी)। सरकाघाट सड़क पर यातायात व्यवस्थित करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से लगाए गए बैरिकेड वाहन चालकों के लिए आफत बन गए हैं। जोगिंद्रनगर बस अड्डे से होकर गुजर रही निगम की बसों के लिए भी बैरिकेड मुसीबत बने हुए हैं। वाहन चालक बैरिकेड हटाने की मांग कर रहे हैं।
वीकेंड पर सरकाघाट सड़क पर पुलिस के बैरिकेड के समीप आइडल पार्किंग के चलते यातायात कई मर्तबा प्रभावित हुआ। रविवार दोपहर बाद और देर शाम बेतरतीब ढंग से पार्क वाहनों के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
उधर, व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने कहा कि हाईवे जाम से शहरी क्षेत्र में कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जोगिंद्रनगर शहर के लक्ष्मी बाजार में भी पुलिस विभाग ने ट्रैफिक कोन को यातायात व्यवस्थित करने के लिए बीते कुछ माह पहले स्थापित किया था तो सड़क के दोनों ओर वाहनों के अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्थित करने में दिक्कतें पेश आईं।
विज्ञापन
....
सरकाघाट सड़क पर जाम के बारे में स्थानीय पुलिस से वार्तालाप कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जोगिंद्रनगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्थित करने को लेकर पुलिस अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कर रही है।
-देवराज, डीएसपी पधर