{"_id":"67c1c0d9ddc3696dec07e8dd","slug":"banita-raised-her-demands-before-the-cm-mandi-news-c-90-1-mnd1001-149245-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बनिता ने सीएम के समक्ष मांगों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बनिता ने सीएम के समक्ष मांगों को उठाया
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश सरकारी कॉलेज शिक्षक संघ (एचजीसीटीए) की राज्य अध्यक्ष डॉ. बनिता सकलानी ने मुख्यमंत्री सुक्खू से विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। उन्होंने यूजीसी विनियम 2018 के कार्यान्वयन और कॅरिअर प्रगति योजना (सीएएस) की अधिसूचना को जल्द से जल्द लागू करने के महत्व पर जोर दिया।
पीएचडी या पोस्ट-डॉक्टरल शोध करने वाले कॉलेज शिक्षकों के लिए पूरी तरह से भुगतान वाली अध्ययन छुट्टी प्रदान करने, अध्ययन अवकाश कोटा को एक प्रतिशत से बढ़ाकर कम से कम तीन प्रतिशत करने तथा अवकाश स्वीकृत करने के लिए सरलीकृत अनुमोदन प्रक्रिया अपनाने का आग्रह किया। अनुबंध शिक्षकों को वर्ष में दो बार नियमित करने का मुद्दा भी रखा गया।
बैठक के दौरान डॉ. सकलानी ने वल्लभ कॉलेज में अतिरिक्त स्टाफ क्वार्टर की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह मांगों पर विचार करेंगें। संवाद तथा एसोसिएशन को आशा है कि उठाए गए मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। संवाद