फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ban on supply of water without testing samples

Mandi News: पानी के सैंपल की जांच के बिना आपूर्ति पर लगाई रोक

Fri, 12 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ban on supply of water without testing samples
जलभंडारण टैंकों में दोगुना बढ़ाई क्लोरीनेशन
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने के बाद हरकत में आए अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में जलशक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजनाओं के प्रभावित हो जाने के बाद अब समूचे उपमंडल में पानी के सैंपल की जांच के बिना आपूर्ति पर रोक लगा दी है। जल भंडारण टैंकों में भी दोगुना क्लोरीन बढ़ाकर उपभोक्ताओं को आपूर्ति के आदेश उच्चाधिकारियों ने जारी किए हैं।
करीब 53 हजार पेयजल उपभोक्ताओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने को लेकर जलशक्ति विभाग डिविजन जोगिंद्रनगर के सभी सहायक और कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को पानी की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान देने की हिदायत दी गई है। इसी के साथ सार्वजनिक नलों से भी पानी के सैंपल उठाकर प्रयोगशाला में जांच करवाने के लिए भी कहा है। सब डिविजन जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लडभड़ोल के 500 से अधिक जल भंडारण टैंकों की स्वच्छता के साथ उनमें नियमित क्लोरीन का कार्य भी तेजी से शुरू हुआ है। 144 पेयजल योजनाओं से जोगिंद्रनगर उपमंडल के 53 हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ताओं को जलशक्ति विभाग की ओर से पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्य स्रोत बिनवा, ब्यास, रणा व गुगली खड्ड में बारिश से सिल्ट आने के बाद अब विभाग हरकत में है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग डिविजन जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि रोजाना 40 से अधिक सैंपलों की जांच जलशक्ति विभाग की प्रयोगशाला में हो रही है। एहतियातन जलशक्ति विभाग के सभी जल भंडारण टैंकों में क्लोरीनेशन को भी दोगुना करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed