फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ban on sale of firecrackers in Sarkaghat and Dharampur markets

Mandi News: सरकाघाट और धर्मपुर बाजार में पटाखों की बिक्री पर लगाई रोक

Wed, 08 Nov 2023 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 08 Nov 2023 06:08 AM IST
विज्ञापन
Ban on sale of firecrackers in Sarkaghat and Dharampur markets
सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। दिवाली पर्व के दौरान उपमंडल सरकाघाट और धर्मपुर के बाजारों में पटाखों पर बिक्री पर रोक लगा दी है। बाजारों में निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। क्षेत्र में किसी भी दुकान में पटाखों का भंडारण और बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम सरकाघाट एसडीएम स्वाति डोगरा ने मंगलवार को दिवाली के मद्देनजर के विशेष बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान आगजनी की अनहोनी घटनाओं को रोकने और लोगों के जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब सरकाघाट शहरी क्षेत्र में केवल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के मैदान में ही पटाखे बेचने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

स्वाति डोगरा ने बताया कि संबंधित विक्रेता को एसडीएम कार्यालय से लाइसेंस लेना होगा। यदि कोई दुकानदार निर्धारित स्थान के अलावा शहर में पटाखे इत्यादि विक्रय करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मिठाई विक्रय के लिए सेंट्रल पार्क में दुकान लगाने का स्थान निर्धारित किया जाएगा। साथ ही मिठाइयों में कोई मिलावट न हो इसकी निगरानी के लिए एक टीम गठित की है। टीम मिठाइयों की जांच करेगी और रेट लिस्ट को भी जांचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के मैदान में ही पार्किंग की व्यवस्था होगी। इस दौरान अग्निशमन और बिजली बोर्ड भी मुस्तैद रहेगा। पटाखा विक्रेता भी आग से सुरक्षा के लिए पानी की बाल्टी, रेत आदि अपने समीप रखेंगे। बैठक में तहसीलदार बाल कृष्ण, नगर परिषद अध्यक्ष कश्मीर सिंह, उपाध्यक्ष बृज लाल, एसएमओ डा. देशराज, सहायक अभियंता जल शक्ति एसके गुप्ता, एएसआई जगदर्शन, प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया, दलेर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष ब्रह्म दास व अन्य मौजूद रहे।


धर्मपुर के भ्रैंड नाले में होगी पटाखों की बिक्री
धर्मपुर (मंडी)। एसडीएम धर्मपुर राजेंद्र गौतम ने जिलाधीश मंडी के निर्देश पर उपमंडल धर्मपुर के मुख्य बाजारों में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही धारा 144 लागू की है। धर्मपुर बाजार से बाहर भ्रैंड नाला में पटाखों की बिक्री के लिए जगह निर्धारित की है। इसी तरह संधोल, मढ़ी, बटोरी, टिहरा, लौंगनी में भी पटाखों की बिक्री खुली जगह करवाने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार को स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन को भी नजर रखने बारे निर्देश दिए हैं। इसके साथ साथ लाइसेंस लेना भी अनिवार्य किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed