फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ban in the market, firecrackers will be sold in Ramlila Maidan of Joginder Nagar

Mandi News: बाजार में प्रतिबंध, जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में बिकेंगे पटाखे

Mon, 28 Oct 2024 08:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 28 Oct 2024 08:27 AM IST
विज्ञापन
Ban in the market, firecrackers will be sold in Ramlila Maidan of Joginder Nagar
रामलीला मैदान जोगिंद्रनगर में पठाखा के कारोबारियों के लिए आरक्षित किए गए स्थान। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दीपावली पर्व पर पटाखा बिक्री के लिए जोगिंद्रनगर का रामलीला मैदान में आरक्षित कर दिया गया है। यहां केवल प्रशासन से लाइसेंस धारकों को ही पटाखा की बिक्री के लिए प्रवेश मिलेगा। नगर परिषद के कर्मचारियों ने रविवार को रामलीला मैदान में 50 स्थान पटाखा कारोबारियों के लिए आरक्षित किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों में पटाखे की बिक्री पर प्रतिबंध है। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर दिया है। दीपावली रात को केवल दस बजे तक ही ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। आदेशों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया कि प्रत्येक कारोबारियों को 12 बाई 12 के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए उन्हें लगभग पांच हजार रुपये का शुल्क चुकाना होगा। प्रत्येक प्लाट की कीमत 2500 रुपये तय की गई है। उधर, रविवार को दमकल विभाग जोगिंद्रनगर ने भी रामलीला मैदान में पटाखा बिक्री के लिए आरक्षित स्थान का जायजा लिया और सुरक्षा प्रबंधों की योजना का प्रारूप तैयार किया। उन्होंने कहा कि पटाखा बिक्री के दौरान दमकल विभाग के जवान भी फायर टेंडर के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed