{"_id":"57581c0b4f1c1b41359c5106","slug":"ballav-college-start-botony-and-chemistry-pg-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"वल्लभ कॉलेज में बॉटनी, केमिस्ट्री,फिजिक्स में पीजी डिग्री होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वल्लभ कॉलेज में बॉटनी, केमिस्ट्री,फिजिक्स में पीजी डिग्री होगी शुरू
मंडी
Updated Wed, 08 Jun 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
छात्रा
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। प्रदेश के मध्य जोन के विज्ञान संकाय के हजारों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मध्य जोन के सबसे पुराने और बड़े वल्लभ कॉलेज मंडी में जल्द ही विज्ञान संकाय के छात्र मैथ के अतिरिक्त तीन अन्य विषयों में पीजी कर सकेंगे। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन और सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इससे प्रदेश के मध्य जोन के कई जिलों के साइंस स्टूडेंट को बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स में पीजी डिग्री करने के लिए बाहरी राज्यों और विश्वविद्यालय शिमला का रुख नहीं करना पड़ेगा। कॉलेज प्रबंधन की कोशिशें रंग लाईं तो जल्द ही विज्ञान संकायों के तीन विषयों में मंडी कॉलेज में ही छात्रों को पीजी की पढ़ाई करने की सुविधा मिल पाएगी।
शिक्षा निदेशालय से निर्देश मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने पीजी डिग्री शुरू करने के अपने प्रबंधों की रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। कॉलेज को जारी किए गए पत्र में विभाग ने कॉलेज प्रबंधन से संगठनात्मक ढांचे सहित फैकल्टी और पीजी डिग्री शुरू करने के लिए अन्य जरूरी जानकारी मांगी है। कॉलेज में वर्तमान में विज्ञान संकाय के छात्र महज मैथ विषय में एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा कला संकाय में अर्थशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी में पीजी डिग्री कॉलेज में चल रही है।
एमकॉम और पीजीडीसीए की पढ़ाई भी कॉलेज में वर्तमान में की जा सकती है। कॉलेज में यूजी व पीजी को मिलाकर कुल साढ़े पांच हजार छात्र शिक्षा वर्तमान में ग्रहण कर रहे है। इसके अलावा जिला में दर्जनभर के लगभग कॉलेजों में विज्ञान संकाय में हजारों विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में विज्ञान संकाय के तीन विषयों में पीजी डिग्री शुरू होने से मंडी के साथ लगते मध्य जोन के जिलों को भी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
कोट्..................
प्रशासन को कॉलेज में विज्ञान संकाय में मैथ के अलावा अन्य तीन विषयों में पीजी डिग्री शुरू करने के प्रबंधों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश मिले हैं। निदेशालय को जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
... डॉ. अशोक अवस्थी प्रधानाचार्य वल्लभ कॉलेज मंडी।