Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Baldwara School receives CBSE affiliation

Mandi News: बलद्वाड़ा स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता

Sun, 15 Nov 2026 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Baldwara School receives CBSE affiliation
पहली से बारहवीं कक्षा तक अब मिलेगी आधुनिक शिक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र के शैल बाला राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलद्वाड़ा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आधिकारिक संबद्धता मिल गई है। विद्यालय की प्राचार्य शकुंतला ठाकुर ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में कक्षा पहली से बारहवीं तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब अपने घर के नजदीक ही सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
प्राचार्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से प्रवक्ता कंप्यूटर विज्ञान हरीश कुमार और अमर नाथ शास्त्री के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। सीबीएसई के निर्धारित मानकों के अनुरूप डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यावहारिक ज्ञान को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त डिजिटल पुस्तकालय, अटल नवाचार प्रयोगशाला और आभासी प्रयोगशाला जैसी आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। विद्यालय को सीबीएसई की संबद्धता मिलने से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed