{"_id":"62acb3cf67bf0368003fd802","slug":"bagsiad-iti-winner-in-volleyball-and-kho-kho-mandi-news-sml4124657103","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल, खो-खो में बगस्याड़ विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल, खो-खो में बगस्याड़ विजेता
विज्ञापन
मंडी महिला आईटीआई में महिला खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती खिलाड़ी।
- फोटो : Mandi
मंडी। महिला आईटीआई मंडी में 15वीं जिलास्तरीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता पर बगस्याड़ की टीम ने कब्जा किया। मंडी महिला आईटीआई ने कबड्डी का खिताब जीता। बैडमिंटन में जोगिंद्रनगर की टीम ने बाजी मारी।
100 मीटर रेस में मंडी आईटीआई की मनीक्षा प्रथम, चच्योट की वंदना द्वितीय और जोगिंद्रनगर की अल्का तृतीय रहीं। एकल गीत में जोगिंद्रनगर पहले, मंडी दूसरे और बगस्याड़ तीसरे स्थान पर रहा। समूूह गीत में सुंदरनगर पहले, मंडी दूसरे और भदरोता तीसरे स्थान पर रहा।
विजेताओं को मुख्यातिथि एसडीएम रितिका जिंदल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां महिलाएं पीछे हैं। कहा कि आगे भी महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे रहना होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडी महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों और आईटीआई से आए हुए प्रशिक्षकों का आभार जताया। इस मौके पर आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर और अन्य आईटीआई के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संवाद