फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   badadev veshnu matlod hom reach thousends mans

बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा के होम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 20 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 20 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

सराज घाटी के बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा का होम मनाया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सराज घाटी के लोगों ने होम में हाजिरी लगा कर देव मतलोड़ा का आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के लोगों की देव विष्णु मतलोड़ा के प्रति अटूट आस्था है।

विज्ञापन


देव मतलोड़ा को सात हारों में बांटा गया है जिसमें 29 ग्राम पंचायत व 7800 परिवार है। वीरवार को होम के आयोजन में सात हारों के सैकड़ों लोग शामिल होकर देवता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। सुबह पांच बजे देव मतलोड़ा की अगुवाई में नवनिर्मत कोठी च्यौठ से मूल स्थान खरशू के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


देव रथ के साथ सैकड़ों लोगों की जलेब शुरू हुई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ देवता का रथ मूल स्थान खरशू पहुंचा जहां देवता के रथ को सजाया गया। दो सौ मीटर चलने के लिए देवता को ढाई घंटे लग गए। उसके बाद देवताओं की आरती कर होम की धार्मिक रस्में नारियल से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव मतलोड़ा सुबह 10 बजे अपने मूल स्थान खरशू पहुंचे। सराज और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतों को लेकर देवता के गुर पुजारी से पूछ डाली। देव के गुर ने खेल कर लोगों की जिज्ञासाओं का निवारण किया।

देवता कमेटी के प्रधान प्यारे लाल व राम सिंह ने बताया कि होम की सारी रस्में नारियल से निभाई गई। होम में सराज घाटी के अलावा मंडी, कुल्लू जिला व प्रदेश के अन्य जिला से भी लोग पहुंचे थे। देवता के प्रधान प्यारे लाल, सचिव बीरबल ने बताया कि बड़ादेव विष्णु भगवान का रूप है।


जिला के सबसे ज्यादा भूमि के मालिक देव मतलोड़ा है। पहले देव मतलोड़ा की 14 हारे थी जिसमें कि कुछ साल पहले देवता का 7 हारियों कारदारों ने शिकावरी में अलग से दूसरे रथ का निर्माण करवाया था। उन्होंने भी अपने देवता का नाम शिकावरी मतलोड़ा रखा है। बड़ा देव मतलोड़ा के पंडित ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि इस बार गौदान किया गया जिसे धन, धर्म व विश्व शांति के लिए करवाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed