फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ayurvedic officer office will open in Nerchowk: Yadavindra

नेरचौक में खुलेगा आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय : यादविंद्र

Sun, 09 Mar 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic officer office will open in Nerchowk: Yadavindra
रिवालसर में बौद्ध गुरू पद्मसंभव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्याति​थि यादविंद्र गोमा व अन्य।
रिवालसर (मंडी)। धार्मिक स्थली रिवालसर में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय छेश्चू मेले में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने बौद्ध गुरु पद्मसंभव मंदिर में पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा में भाग लिया और पवित्र रिवालसर झील की परिक्रमा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रिवालसर त्रिवेणी संगम है। यह राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त कर रहा है। त्रिवेणी संगम स्थल सिख, बौद्ध और हिंदू धर्म का पवित्र स्थल है। यहां पर देश के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन

आयुष मंत्री ने बल्ह के नेरचौक में उपमंडल स्तरीय आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। रिवालसर में मैदान को समतल करने के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। आयुष मंत्री ने रिवालसर में आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने के लिए एक सर्वे करने का भी आश्वासन दिया। सर्वे के बाद यहां पर 10 बिस्तर वाला उपमंडलीय अस्पताल खोला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने मेले के भव्य और सफल आयोजन के लिए मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार जबकि विभिन्न महिला मंडलों की ओर से दी गई प्रस्तुतियों के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
मंडी की जनता घबराए नहीं, सीएम नहीं छोड़ेंगे कोई कमी : गोमा
मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल आकर सेपू बड़ी की तो बात करते हैं लेकिन प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में हुए भारी नुकसान का जिक्र नहीं करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रभावितों के दर्द को समझते हुए अपने आर्थिक साधनों के अनुरूप 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज प्रदान कर लोगों को राहत पहुंचाई। कहा कि मंडी की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री यहां के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ने वाले हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed