फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ayan and Karthikay topped

Mandi News: आयन और कार्तिकेय रहे अव्वल

Sat, 20 Sep 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ayan and Karthikay topped
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी में मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़े में शनिवार को छठी और सातवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कवि और लेखक अभिनय प्रतियोगिता करवाई। विद्यार्थियों ने हिंदी साहित्य के महान कवियों और लेखकों की वेशभूषा धारण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसमें कबीर, मुंशी प्रेमचंद, हरिवंश राय बच्चन, सुभद्रा कुमारी चौहान, रामधारी सिंह दिनकर, सरोजिनी नायडू, रविंद्र नाथ टैगोर, मीरा बाई आदि की वेशभूषा धारण कर विद्यार्थियों ने सजीव अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा छठी में तिलक सदन से आयन प्रथम, गांधी सदन से नैतिक दूसरे तथा टैगोर सदन से चार्विक तृतीय रहे। सातवीं में गांधी सदन के कार्तिकेय प्रथम, तिलक सदन की कैरवी दूसरे और नेहरू सदन से वैभव तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed