फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ax fired on 25 trees in Hada Boi Beat

Mandi News: हाड़ा बोई बीट में 25 पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

Thu, 06 Apr 2023 05:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Apr 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Ax fired on 25 trees in Hada Boi Beat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत वन मंडल की हाड़ा बोई बीट में वन माफिया ने दो दर्जन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वन विभाग की टीम जंगल के दौरे पर थी।
इस दौरान हाड़ा बोई बीट में करीब दो दर्जन कटे हुए पेड़ों के ठूंठ मिले। जब वन विभाग की टीम ने गहनता से जांच की तो वहां पर छिपा कर रखी 29 लकड़ी की कड़ियां भी बरामद हुईं। वन विभाग की ओर से निहरी चौकी में मामले दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी निहरी में वन खंड अधिकारी बैहली कांगू वन परिक्षेत्र पुष्पा देवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह दो दिन पहले बीट प्रभारी हाडाबोई रीतुराज के साथ डीपीएफ जंगल जलह का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान डीपीएफ जंगल जलह में 25 कटे हुए पेड़ों के ठूंठ मिले। इन्हें अवैध रूप से काटा गया है। वन विभाग के अनुसार काटे पेड़ विभिन्न श्रेणियों और प्रजातियों के हैं। इस दौरान लकड़ी की 29 कड़ियां बरामद हुईं। काटे खैर के पेड़ की लकड़ी मौका से नदारद थी। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। डीएफओ सुकेत सुभाष पराशर ने बताया वन महकमा भी अवैध कटान को लेकर जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed