फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness rally organized to vhp in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में श्रीराम मंदिर बनाने के लिए निकाली जागरूकता रैली

Mon, 25 Jan 2021 07:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally organized to vhp in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर शहर में श्रीराम मंदिर निर्माण जागरूकता रैली निकालते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के महाअभियान समर्पण निधि के तहत सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक कर्ण कटोच के नेतृत्व में जोगिंद्रनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। युवाओं ने मोटर साइकिल और चारपहिया वाहनों के साथ रैली में भाग लिया।
विज्ञापन

जिला संयोजक कर्ण कटोच ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले क्षेत्र की जनता को श्रीराम मंदिर निर्माण के संदर्भ में जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए संपर्क टोलियां बनाई गई हैं। जो लोगों के घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर बनाने के संदर्भ में जागरूक कर रही हैं। साथ ही दस रुपये से लेकर सौ रुपये तक चंदा एकत्रित कर रही है। इसके लिए अलग-अलग प्रकार की रसीदों और कूपन का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

राजस्व प्रशिक्षण संस्थान भट्ठा जोगिंद्रनगर से मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के साथ रैली शुरू कर पूरे जोगिंद्रनगर शहर से होते हुए हराबाग, गलू, ढेलू, चौंतड़ा, लदरूही, डकबगड़ा, लोअर चौंतड़ा, सैंथल से होते हुए वापस मसौल गांव में रैली समाप्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed