फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Auditions will be held for 60 artists today

Mandi News: आज 60 कलाकारों के होंगे ऑडिशन

Tue, 18 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Auditions will be held for 60 artists today
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं और वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि के लिए ऑडिशन 19 फरवरी से शुरू होंगे। ऑडिशन 23 फरवरी तक मंडी के पड्डल मैदान स्थित टेबल टेनिस हॉल में लिए जाएंगे। 19 और 20 फरवरी को ऑडिशन के लिए बुलाए जाने वाले कलाकारों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

19 फरवरी को 60 कलाकारों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया है जबकि 20 फरवरी को 50 कलाकार ऑडिशन देंगे। इन सभी कलाकारों के नाम डीसी के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड कर दिए गए हैं। मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी सायं 5.00 बजे तक निर्धारित की गई थी। अब कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन्होंने आवेदन किया है, अब उन्हीं के ही ऑडिशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि के लिए प्रथम चरण के ऑडिशन महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन के साथ ही होंगे। उन्होंने बताया कि वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि का फाइनल 4 मार्च को महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सेरी मंच पर सायं 4.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा फाइनल राउंड के अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed