फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Audience danced on Pink Plazo..., Meri Preity Zinta...

Mandi News: पिंक प्लाजो..., मेरी प्रिटी जिंटा.. पर झूमे दर्शक

Mon, 31 Mar 2025 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Audience danced on Pink Plazo..., Meri Preity Zinta...
बरच्छवाड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक कृष्ण वर्मा और राजेंद्र ने जमाया रंग
विज्ञापन

वायस ऑफ सरकाघाट स्पर्धा ने भी बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकगायक कृष्ण वर्मा ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मनोरंजन किया। इससे पंडाल में बैठे दर्शक थिरकने के लिए मजबूर हो गए।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज वायस ऑफ सरकाघाट स्पर्धा से हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रत्येक राउंड के बाद संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां हुईं। इसमें जावेद अहमद, ममता, गिरिशा शर्मा ने लोकप्रिय गीत गाकर और दीक्षित आर्या, सूर्यांशी, आंचल ने नृत्य कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इनके साथ सांस्कृतिक संध्या में राजेंद्र वर्मा और कुलभूषण ने गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंदू राम प्रेमी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार कृष्ण वर्मा ने भारत माता का जयकारा लगाकर अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उन्होंने पिंक प्लाजो, मेरी जिंदगी तेरी मुट्ठी, कुल्लू मनाली लागा मेला, रोहड़ू जाणा मेरी आमिए, मेरी प्रिटी जिंटा कोखे चली तू, तेरा मेरा प्यार अड़िए बचपनों रा, नीरू चली घुमदी, ओ सुमित्रा, प्यारी इंदरा बिंदू तेरे नखरे और तारा लाड़िए जैसे गीत गाकर दर्शकों को खूब झुमाया। उन्होंने दर्शकों की फरमाइश पर भी गीत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कुलभूषण और राजेंद्र वर्मा की सुरीली आवाज ने भी खूब वाहवाही बटोरी। कुलभूषण ने शिव कैलाशो के वासी, तेरी दिवानी, दमादम मस्त कलंदर, बुल्लेया, बदन पे सितारे लपेटे हुए, इक हसीना थी... जैसे गीत सुनाए। राजेंद्र वर्मा ने पारो आया बणजारा, हीरा लाड़िए, हो बे किन्नौरे कुण जांदे, हो लाड़ी शानता, आखी लांदी काजलो हाए सीमा रानिए, ओ बाबुआ मा ता जाई औणा सोलनी बजार, रोहड़ू जाणा मेरी आमिए, पिपली खाई लागी सी सी, लाल चिड़िए, झुमके वाले सहित कई पहाड़ी गीत सुनाए। संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed