फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Atul of Langana became a lieutenant in the Indian Army

Mandi News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने लांगणा के अतुल

Sun, 08 Mar 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Atul of Langana became a lieutenant in the Indian Army
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की पंचायत लांगणा के प्रैण गांव के होनहार लाल अतुल ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर अपने माता-पिता, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अतुल ठाकुर ने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में अपना कड़ा और चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके बाद आयोजित हुई भव्य पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर उन्होंने भारतीय सेना में बतौर सैन्य अधिकारी अपनी नियुक्ति प्राप्त कर ली है। अतुल की इस शानदार कामयाबी से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। अतुल के पिता लाल सिंह वर्तमान में पंचायत सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि उनकी माता मनसा देवी एक गृहिणी हैं। अतुल के एक बड़े भाई धीरज हैं। साधारण परिवार से निकलकर सेना में अधिकारी बनने के अतुल के इस सफर पर आज पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed