फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   attempt to murder

करसोग में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, रेफर

Sat, 21 Nov 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग Updated Sat, 21 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder

क्षेत्र के पंजराट गांव में शुक्रवार रात्रि को एक व्यक्ति ने दूसरे पर तेजधार चाकू से गुप्तांग और छाती पर हमला बोल दिया। लहूलुहान व्यक्ति को करसोग में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे करसोग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे पंजराट गांव के समीप नानक चंद पुत्र चेत राम निवासी कुकाहन और दुर्गा सिंह पुत्र मनी राम गांव कुकाहन में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच गाली-गलौच व झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दुर्गा सिंह ने तेजधार चाकू निकाल कर नानक चंद पर हमला बोल दिया। दुर्गा सिंह ने नानक चंद की छाती और गुप्तांग पर चाकू से वार किया।
विज्ञापन

जिससे नानक चंद लहूलुहान हो गया। खून से लथपथ नानक चंद को देखकर आरोपी दुर्गा सिंह मौके से फरार हो गया। नानक चंद के चिल्लाने पर मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। जो उसे प्राथमिक उपचार के लिए करसोग अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति होने पर आईजीएमसी शिमला रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी दुर्गा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे रविवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने सोम कृष्ण पुत्र नर सिंह दास की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टर की राय के बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। इधर, कार्यकारी थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed